शिक्षकों के तबादले की मांग को लेकर स्कूल में की तालाबंदी, सड़क किया जाम

Updated:
विज्ञापन

खैरा : प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोगाझिंगोई में स्थानीय शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लोगों ने बुधवार को हफ्ते में दूसरी बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया व विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी. जिसके बाद लगभग 2 घंटे तक सोनो-खैरा मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर आवागमन बाधित हो गया. सड़क जाम […]

विज्ञापन

खैरा : प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोगाझिंगोई में स्थानीय शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लोगों ने बुधवार को हफ्ते में दूसरी बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया व विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी. जिसके बाद लगभग 2 घंटे तक सोनो-खैरा मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर आवागमन बाधित हो गया. सड़क जाम कर रहे लोग लगातार विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक सुभाष पासवान के स्थानांतरण की मांग पर अड़े थे. इसके अलावा लोगों की यह भी मांग थी कि विद्यालय में पदस्थापित सभी स्थानीय शिक्षकों का तबादला विभिन्न विद्यालयों में कर दिया जाये.

लोगों ने बताया कि बीते हफ्ते चार मई को भी हम लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम किया था. परंतु इसके एक हफ्ते बाद भी पदाधिकारियों ने उक्त शिक्षकों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. जिससे क्षुब्ध होकर हमें मजबूरन फिर से सड़क जाम कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है. इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन भी किया. अंत में सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने सभी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर संचिका पत्र पर हस्ताक्षर किया व उनका स्थानांतरण का आदेश जारी किया तब जाकर लोग शांत हुए सड़क जाम खोला जा सका.

हाजिरी बनाकर चले जाते
हैं शिक्षक
लोगों ने विद्यालय के एक शिक्षक सुभाष पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त शिक्षक महीनों विद्यालय से गायब रहते हैं तथा एक बार ही अपनी उपस्थिति बना कर चले जाते हैं. वह अनियमित तरीके से विद्यालय आते जाते हैं. इस बाबत पूछने पर वह कई बार ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार भी कर चुके हैं. इसके अलावा जाम कर रहे लोगों ने विद्यालय में पदस्थापित स्थानीय शिक्षक शिव कुमार रावत, सीमा कुमारी तथा प्रधानाध्यापक चंद्रकांति देवी पर भी नियमित तरीके से विद्यालय नहीं आने का आरोप लगाया. लोगों का आरोप था कि विद्यालय में स्थानीय शिक्षक होने के कारण वह नियमित तरीके से विद्यालय नहीं आते हैं तथा आपसी घालमेल कर उपस्थिति पत्रक पर अपना हस्ताक्षर कर लेते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन