हाजीपुर में आधी रात सड़कों पर उतरी वैशाली पुलिस, जिलेभर में चला ताबड़तोड़ वाहन जांच अभियान

Vehicle Checking Drive: वैशाली पुलिस ने एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिलेभर में आधी रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया. प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई.

Vehicle Checking Drive: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार की आधी रात पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. देर रात सड़कों पर पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई.

एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.

वाहनों के कागजात और संदिग्ध लोगों की हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों के कागजात, डिक्की और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील भी की.

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. देर रात तक चलाए गए इस अभियान के दौरान आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन पर विशेष नजर रखी गई.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >