हाजीपुर : महुआ में बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटाें तक जाम से परेशान रहे लोग

महुआ में बीच सड़क पर एक लोडेड ट्रक खराब हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया. गणपति महोत्सव में आए श्रद्धालुओं सहित आम लोगों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में पुलिस ने खराब ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य किया.

Traffic Jam : महुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 10 बजे थाना के समीप वाया नदी पुल रोड पर एक लोडेड ट्रक अचानक खराब होकर सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया. ट्रक ताजपुर से पटना की ओर जा रहा था. ट्रक खराब होने के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर चले गये. इससे जाम लग गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

गणपति महोत्सव में आये श्रद्धालुओं को हुई दिक्कत

जानकारी के अनुसार एक ओर महुआ बाजार में गणपति महोत्सव मेले की भीड़ और दूसरी ओर विभिन्न जिलों व राज्यों की ओर जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बन गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाया.

पुलिस ने देर रात खराब ट्रक को हटवाया

पर महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद के निर्देश पर थाना गेट और गांधी चौक के पास पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था संभाली गयी. इसके बावजूद लोगों को करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. बाद में खराब ट्रक को सड़क से हटाकर आगे ले जाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >