सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण चिकित्सक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

वैशाली जिले के देसरी प्रखंड में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए ग्रामीण चिकित्सक बबन कुमार सिंह का इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया. उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Hajipur road accident: वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के उफरौल गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक बबन कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में हुए थे घायल

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की शाम बबन कुमार सिंह अपने घर से देसरी जा रहे थे. इसी दौरान देसरी-महुआ मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए.

पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय लोगों ने घायल चिकित्सक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देसरी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

आशा फैसिलेटर हैं पत्नी

मृतक बबन कुमार सिंह गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में लोगों का इलाज करते थे. साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देसरी के पास उनकी एक दुकान भी थी. उनकी पत्नी रेणु कुमारी आशा फैसिलेटर के रूप में कार्यरत हैं.

ग्रामीणों ने जताया शोक, मुआवजे की मांग

ग्रामीण चिकित्सक की मौत पर जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान, मुखिया पूनम कुमारी, रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव विजय राय, डॉ. विद्यापति, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, रत्नेश कुमार, पारसनाथ सिंह, केदार राय और सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर सिंह समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि बबन कुमार सिंह मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >