हाजीपुर में मौसम विभाग का हाई अलर्ट: मोबाइल पर बजे इमरजेंसी संदेश, अगले 3 घंटे तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Hajipur Weather News: हाजीपुर और वैशाली समेत बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है. लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजकर सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur Weather News: हाजीपुर समेत वैशाली जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली. कुछ ही देर में आसमान पर घने काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं और दिन के समय ही रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगा. फिर बारिस शुरू हो गई. इसी दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ आपातकालीन मौसम चेतावनी (Emergency Alert) का संदेश प्राप्त हुआ, जिससे कई लोग चौंक गए.

अगले तीन घंटे में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली जिलों के कई हिस्सों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मोबाइल अलर्ट से मची हलचल

एक साथ बड़ी संख्या में मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश और अलार्म बजने से लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई. बाद में संदेश पढ़ने पर पता चला कि यह मौसम विभाग की ओर से जारी सुरक्षा चेतावनी है, जिसका उद्देश्य संभावित खतरे से पहले लोगों को सतर्क करना है.

मौसम विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

लगातार बदल रहा है मौसम का मिजाज

हाजीपुर और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है. प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से आधिकारिक मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >