वैशाली के किसानों को बताया गया जैविक खाद का फायदा, रासायनिक उर्वरकों से घट रही मिट्टी की उर्वरा शक्ति

Hajipur News : वैशाली जिले में केंद्र सरकार के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में देसरी के उफरौल में बैठक हुई. इसमें उर्वरकों के संतुलित उपयोग व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.

देसरी (वैशाली) से मनोहर कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News :
उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे देश में एक जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे देश के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शुक्रवार को वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के उफरौल पंचायत में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चावल विकास निदेशालय भारत सरकार पटना के निदेशक डॉ मान सिंह, सहायक निदेशक डॉ अरविंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से घट रही मिट्टी की उर्वरा शक्ति


उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है तथा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मियों ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती एवं मृदा संरक्षण के लाभों के बारे मे भी अवगत कराया. किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.

खाद्य तेल के कम उपयोग के लिए किसानों को किया गया प्रेरित


उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा हरी खाद के उपयोग और उसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रधानमंत्री के आह्वान पर खाद्य तेल के कम उपयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में किसान सिताब लाल राय, गेना राय, कपिलदेव राय, बलिंद्र सिंह, संजय राय, गुरुदास राय, सुबोध कुमार, शंभू कुमार राय, समेत सैकड़ों किसान भाग लिए.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >