जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा महुआ, अष्टयाम महायज्ञ के संकल्प के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Hajipur News: वैशाली के महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमज़ाहिद पंचायत में तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई. 501 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने हाथी, घोड़े एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में भाग लिया. यात्रा पंचानंद शिव मंदिर से शुरू होकर रासमंडल परिसर स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची.

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमज़ाहिद पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को अष्टयाम यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन में 501 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया.

पंचानंद शिव मंदिर से शुरू हुई कलशयात्रा

गदोपुर गांव स्थित श्री श्री 108 श्री केशवानंद स्वामी के पुण्य जीवित समाधि स्थल एवं रासमंडल परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के तहत कलशयात्रा पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद शिव मंदिर परिसर से निकाली गई. यात्रा में हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कई प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची यात्रा

कलशयात्रा मंदिर परिसर से महुआ मुकुंदपुर, महुआ सदापुर, पुरानी बाजार, अटल चौराहा और विष्णु चौक होते हुए गदोपुर गांव स्थित रासमंडल परिसर के यज्ञ स्थल पर पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने कलशों की स्थापना यज्ञ मंडप के चारों ओर कराई.

आयोजन की सफलता में कई लोगों की रही भूमिका

कलशयात्रा के सफल आयोजन में डॉ. उमेश सिंह, राकेश कुमार, दिपुदत्त चौधरी, डॉ. प्रमोद कुशवाहा, मोहन कुमार, राजकमल, जगमोहन सिंह, अरुण सिंह, अभय मिश्रा सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >