बेंगलुरु में सड़क हादसे में हाजीपुर के युवक की मौत, शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़

Hajipur News : हाजीपुर के लालगंज निवासी महेश साह की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत, परिवार को आर्थिक सहायता की मांग.

लालगंज (हाजीपुर) से सुशील कुमार सिंह कि रिपोर्ट
Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ साह के पुत्र महेश साह की कर्नाटक के बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. महेश परिवार के भरण-पोषण के लिए बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था. परिजनों के अनुसार, बीते रविवार को महेश काम पर जाने के लिए निकला था.इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मंगलवार को महेश का शव उसके पैतृक गांव जहानाबाद पहुंचा.

ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की

शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे. माहौल इतना गमगीन था कि मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. स्थानीय पार्षद सुजीत प्रताप यादव ने बताया कि महेश के बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी. मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक अपने पीछे एक भाई और दो बहनों को छोड़ गया है. महेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है, क्योंकि घर की आजीविका का मुख्य सहारा महेश ही था. ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >