हाजीपुर में बीस सूत्री की बैठक में उठा मानदेय का मामला, राशन कार्ड की समस्याओं पर अधिकारियों को घेरा

Hajipur News: हाजीपुर के देसरी प्रखंड में आयोजित बीस सूत्री बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षकों और नल-जल ऑपरेटरों के लंबित मानदेय, राशन कार्ड निरस्तीकरण, आंगनबाड़ी अनियमितता, कचरा उठाव और विकास योजनाओं की जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

Hajipur News: (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के देसरी प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, नल-जल योजना, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में स्थानीय विधायक महेंद्र राम, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी निशु सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

स्वच्छता पर्यवेक्षकों और नल-जल ऑपरेटरों के भुगतान पर जोर

बैठक के दौरान सदस्यों की मांग पर विधायक महेंद्र राम ने कहा कि पूर्व से कार्यरत किसी भी स्वच्छता पर्यवेक्षक या सफाई कर्मी को बिना उचित कारण नहीं हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कार्यरत कर्मियों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही नल-जल योजना के ऑपरेटरों को कई महीनों से बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने की बात कही.

गर्मी के मौसम में बिजली और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान

विधायक ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल और बिजली आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए संबंधित विभाग पूरी तरह सक्रिय रहकर आम जनता को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराएं.

राशन कार्ड, कचरा उठाव और अनुरक्षकों के भुगतान का उठा मुद्दा

बैठक में अनुरक्षकों के भुगतान बंद होने, कई वार्डों में कचरा उठाव प्रभावित रहने तथा गरीब परिवारों के राशन कार्ड निरस्त किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. सदस्यों ने मांग की कि पात्र लाभुकों की जांच कर उन्हें शीघ्र राशन कार्ड और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए.

आंगनबाड़ी और पंचायत योजनाओं की जांच की मांग

जफराबाद पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जांच कराने, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में कथित अनियमितताओं की समीक्षा तथा बीस सूत्री सदस्यों के मानदेय भुगतान का मामला भी बैठक में उठाया गया. सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों में वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद अधिक बच्चों की हाजिरी दर्ज की जाती है. इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई.

समय पर कार्यालय पहुंचने और शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने सभी प्रखंड स्तरीय कर्मियों को समय पर कार्यालय आने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जीविका, आगलगी मुआवजा और सड़क निर्माण पर भी हुई चर्चा

सदस्य दयानंद झा ने जीविका कार्यालय के कर्मचारियों की अनुपस्थिति और महिलाओं के उत्थान के लिए दिए गए ऋण के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की. साथ ही आगलगी की लंबित घटनाओं में प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग भी रखी.

विधायक महेंद्र राम ने आश्वासन दिया कि जिन टोलों में अब तक सड़क नहीं पहुंची है, वहां मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क पथ योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जाएगा. बैठक के अंत में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Also Read : हत्या के बाद सिर लेकर फरार हुए अपराधी, गन्ने के खेत से मिला युवक का शव, सिर की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >