वैशाली में दुग्ध उत्पादकों के बीच 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि बांटी गई

Hajipur News : वैशाली दुग्ध सहकारी समिति में लीन अवधि में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मान और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई

हाजीपुर से कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : सुधा डेयरी पटना के अंतर्गत वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा संचालित फटिकबारा पूर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के बीच लीन सीजन प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में 200 से अधिक पशुपालकों के बीच कुल 75 हजार रुपये की राशि बांटी गई. जोनल प्रभारी हेमंत कुमार राय ने कहा कि जो पशुपालक वर्ष में 180 दिन समिति को दूध उपलब्ध कराते हैं, उनकी मृत्यु होने पर आश्रितों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. पशुओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध है तथा हाजीपुर में दूध, गोबर एवं मूत्र जांच केंद्र संचालित है. पशु की मृत्यु पर 25 हजार रुपये तक सहायता देने का भी प्रावधान है. इस दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह ने महनार में दुग्ध शीतलन केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई.

पशुपालकों को नगद राशि और दूध कैन देकर किया गया सम्मानित

21 अप्रैल से 20 मई तक की लीन अवधि में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाले किसानों में मदन सिंह प्रथम, प्रमोद राय द्वितीय तथा वैजू राय तृतीय स्थान पर रहे. तीनों को नगद राशि के साथ दूध कैन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा श्रवण कुमार, रामप्रकाश राय, गरीबन राय, अमरेश राय, रामधारी साहनी, त्रिभुवन राय, धर्मेन्द्र सहनी, संतलाल सहनी, रघु राय, किशनमोहन सिंह, मनोज राय, भोला पासवान, लाला राय एवं श्याम सिंह सहित दो सौ से अधिक पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रामलौलीन राय ने की. मौके पर सचिव अमन कुमार सिंह, अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, ग्रुप लीडर अवधेश चौधरी, रंधीर कुमार राय, पर्यवेक्षक रविन्द्र यादव, अरविन्द कुमार ठाकुर, अंकुश कुमार, रामलला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >