हाजीपुर में 4 जुलाई को होगी जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता

Hajipur News: हाजीपुर के नगर परिषद हॉल में 4 जुलाई को जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी. मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे और विजेताओं को प्रोत्साहन राशि, मेडल व प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे.

Hajipur News: (कैफ अहमद) उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं में भाषाई दक्षता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से 4 जुलाई को जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता नगर परिषद हॉल, हाजीपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.

तीन शैक्षणिक स्तर के छात्र करेंगे प्रतिभाग

प्रतियोगिता में मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तर के उर्दू भाषी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. प्रतिभागियों को उर्दू भाषा, साहित्य और समकालीन विषयों से जुड़े निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.

इन विषयों पर होगी वाद-विवाद प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के लिए तीन प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं.

  • उर्दू शेर-ओ-अदब : बिहार की शनाख्त और विरासत
  • उर्दू मीडिया और लिसानी तब्दीलियां
  • उर्दू जबान और ग्लोबलाइजेशन : बिहार के अदबी मंजरनामे पर आलमी रुजानात का असर

इन विषयों पर प्रतिभागियों के तर्क, अभिव्यक्ति और भाषाई दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा.

विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र

प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आरटीजीएस के माध्यम से प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे. तीनों वर्गों को मिलाकर कुल 24 प्रतिभागियों को सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है.

विद्यालयों और महाविद्यालयों से नामांकन सुनिश्चित करने की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के सभी उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और मदरसों के प्रधानाध्यापकों एवं प्राचार्यों से योग्य और इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि प्रतिभागियों को 4 जुलाई को सुबह 9:30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित कराया जाए, ताकि कार्यक्रम का संचालन समय पर शुरू हो सके.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >