हाजीपुर में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़. एडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Hajipur News: हाजीपुर के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए. एडीएम एहसान अहमद ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए.

Hajipur News: (विनय पटेल) राज्य सरकार के निर्देशानुसार पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय, नगवां एवं बेलसर पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए और उनकी शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, आवास, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन जमा किए. संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों को स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

एडीएम एहसान अहमद ने किया निरीक्षण

शिविर की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने अपर समाहर्ता (एडीएम) एहसान अहमद प्रखंड मुख्यालय नगवां एवं बेलसर पंचायत पहुंचे. उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लिया और अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों के प्रकार तथा उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली.

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, राजस्व पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, आवास पर्यवेक्षक विकास कुमार तथा कनीय विद्युत अभियंता आदर्श कुमार अपने-अपने विभागीय स्टॉल पर मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >