हाजीपुर में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सीधे घर में जा घुसी; बाल-बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला

Hajipur News: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि घर क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे में चालक समेत दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के दौरान घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

संतुलन बिगड़ने से घर में घुसी स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देसरी-महुआ मार्ग पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद वाहन सड़क किनारे उतरते हुए सीधे एक मकान की दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

चालक समेत दो लोग घायल

हादसे में चालक सहित दो लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे की जानकारी महुआ थाना पुलिस को भी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्कॉर्पियो किसकी है, इसकी भी चर्चा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो महुआ क्षेत्र के एक पंचायत की मुखिया की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >