10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! वैशाली के हर प्रखंड में लगेगा जॉब कैंप, ऐसे मिलेगी नौकरी

Job Mela Hajipur: वैशाली जिले में 22 जून से 11 जुलाई तक सभी प्रखंडों में 'नियोजक आपके द्वार' अभियान के तहत जॉब कैंप आयोजित होंगे. 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

Job Mela Hajipur: (कैफ अहमद) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में 22 जून से 11 जुलाई तक प्रखंड स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिला नियोजन कार्यालय की ओर से नियोजक आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां मौके पर ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.

इन क्षेत्रों में मिलेगी नौकरी

जिला नियोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस जॉब कैंप में सुरक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग समेत कई क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी. 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

सांकेतिक तस्वीर

इन पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न निजी कंपनियां अपनी चयन प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन मौके पर ही करेंगी. भर्ती सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, प्रोडक्शन एसोसिएट, ट्रेनी, ऑपरेटर, सेल्स एवं मार्केटिंग सहित कई पदों पर की जाएगी.

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. सभी जॉब कैंप का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली के दूरभाष 06224-467006 पर संपर्क किया जा सकता है.

सांकेतिक तस्वीर

वैशाली जॉब कैंप 2026: कब और कहां लगेगा कैंप

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

  • 22 जून – महुआ प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 23 जून – पातेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 24 जून – चेहराकलां प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 25 जून – जंदाहा प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 27 जून – महनार प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 30 जून – देसरी प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 01 जुलाई – सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 02 जुलाई – बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 03 जुलाई – राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 04 जुलाई – राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 06 जुलाई – वैशाली प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 07 जुलाई – पटेढ़ी बेलसर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 08 जुलाई – भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 09 जुलाई – गोरौल प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 10 जुलाई – लालगंज प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 11 जुलाई – जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), हाजीपुर

मौके पर होगा प्रारंभिक चयन

जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन मौके पर ही किया जाएगा. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां वे विभिन्न निजी कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >