आधी रात में युवती गायब, अपहरण की प्राथमिकी

गोपालगंज : अपने घर में सोयी युवती आधी रात को गायब हो गयी. परिजनों ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की रहनेवाली युवती एक सप्ताह पूर्व अपने घर में सोयी थी. अगले सुबह घर से लापता थी. मां ने अज्ञात अपहर्ताओं पर आरोप लगाया है कि […]
गोपालगंज : अपने घर में सोयी युवती आधी रात को गायब हो गयी. परिजनों ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की रहनेवाली युवती एक सप्ताह पूर्व अपने घर में सोयी थी. अगले सुबह घर से लापता थी. मां ने अज्ञात अपहर्ताओं पर आरोप लगाया है
कि घटना की रात उसके घर के समीप किसी ने सिटी बजायी थी. उसने समझी कि रात में पहरा देनेवाला होगा. उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब सुबह में उसकी पुत्री नहीं मिली, तो उसे संदेह हुआ सिटी बजानेवाले ने ही उसकी पुत्री को अगवा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










