पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो द्वारा खर्च होंगे 16 अरब 80 करोड़

Updated at :09 Jan 2016 6:37 PM
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो द्वारा खर्च होंगे 16 अरब 80 करोड़

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो द्वारा खर्च होंगे 16 अरब 80 करोड़हर पद पर दो प्रतिनिधियों के चुनाव लड़ने पर यह राशि होगी खर्चसंवाददाता, पटना पंचायत चुनाव में जन प्रतिनिधियों के द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जायेगा. पंचायत चुनाव में तीन स्तरों के लिए दो लाख 50 हजार 375 पदों के लिए चुनाव कराया जा […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो द्वारा खर्च होंगे 16 अरब 80 करोड़हर पद पर दो प्रतिनिधियों के चुनाव लड़ने पर यह राशि होगी खर्चसंवाददाता, पटना पंचायत चुनाव में जन प्रतिनिधियों के द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जायेगा. पंचायत चुनाव में तीन स्तरों के लिए दो लाख 50 हजार 375 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छह पदों के लिए चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पंचायत चुनाव में पद तो महज ढाई लाख हैं, जबकि इस चुनाव में करीब 12 लाख उम्मीदवार विभिन्न स्तरों पर मैदान में उतरते हैं. छह पदों के लिए होनेवाले पंचायत चुनाव में हर पद के लिए महज दो प्रत्याशी ही मैदान में उतरते हैं, तो प्रस्तावित चुनाव खर्च के अनुसार प्रतिनिधियों द्वारा ही करीब 16 अरब 80 हजार करोड़ खर्च होंगे. पंचायत चुनाव का आकर्षण अब इसका चुनाव खर्च भी हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार के पास चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाने की अनुशंसा किया है. इसमें हर स्तर पर चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है. मुखिया व सरपंच के चुनाव खर्च की सीमा को 25 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दिया गया है. राज्य में ग्राम पंचायतों के कुल मुखिया का पद 8397 स्वीकृत हैं. अगर हर पंचायत में मुखिया के लिए दो ही प्रतिनिधि चुनाव मैदान में उतरते हैं और 70-70 हजार खर्च करते हैं तो पूरे राज्य मुखिया प्रत्याशियों के द्वारा एक अरब 17 करोड़ 55 लाख से अधिक राशि खर्च की जायेगी. राज्य में सरपंच के इतने ही पद है. इन पदों पर भी दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरते हैं तो सरपंच चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों द्वारा एक अरब 17 करोड़ 55 लाख से अधिक रुपये खर्च किये जायेंगे. पंचायत समिति के लिए राज्य में 11516 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. पंचायत समिति के सदस्य ही प्रखंड़ प्रमुख का चुनाव करते हैं. पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव खर्च की सीमा को 56 हजार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. पंचायत समिति के हर पद के लिए दो उम्मीदवार होते हैं और प्रस्तावित सीमा में चुनाव खर्च करते हैं तो इस पद के उम्मीदवारों द्वारा करीब एक अरब 28 करोड़ 97 लाख से अधिक पैसा खर्च होगा. इसी तरह से जिला परिषद के लिए राज्य में 1162 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है. इस पद के उम्मीदवारों के खर्च की सीमा को 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख 40 हजार करने का प्रस्ताव किया गया है. जिला परिषद के हर पद के लिए दो उम्मीदवार होते हैं तो इस पद के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में करीब 32 करोड़ 53 लाख 60 हजार से अधिक राशि खर्च होगी. इसमें निर्विरोध उम्मीदवारों के चयन की उम्मीद कम ही होती है. साथ ही पंच को छोड़कर हर पद के लिए दो से अधिक उम्मीदवार ही मैदान में होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन