करंट लगने से नीलगाय की मौत

Published at :21 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से नीलगाय की मौत

दो दिन पहले हुई थी होमगार्ड जवान की मौतसंवाददाता, फुलवरियाश्रीपुर ओपी क्षेत्र के बंशी बतराहा बाजार के समीप एक बार फिर लटकते बिजली के तार ने एक नीलगाय की जान ले ली. दो दिन पूर्व ही उसी तार से होमगार्ड के जवान शैलेंद्र राय की मौत हुई थी. दो वर्ष पूर्व बेगूसराय के ड्राइवर शत्रुघ्न […]

विज्ञापन

दो दिन पहले हुई थी होमगार्ड जवान की मौतसंवाददाता, फुलवरियाश्रीपुर ओपी क्षेत्र के बंशी बतराहा बाजार के समीप एक बार फिर लटकते बिजली के तार ने एक नीलगाय की जान ले ली. दो दिन पूर्व ही उसी तार से होमगार्ड के जवान शैलेंद्र राय की मौत हुई थी. दो वर्ष पूर्व बेगूसराय के ड्राइवर शत्रुघ्न यादव की मौत उसी तार में सट जाने के कारण हुई थी. शनिवार को यह संयोग ही था कि करंट किसी इनसान को नहीं लगा. नहीं तो एक बार फिर एक जान चली जाती. इतना कुछ होने के बाद भी बिजली विभाग का ध्यान इस ओर नहीं गया है. अगर जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आनेवाले समय में किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन