गायब हुई युवती अचानक पहुंची थाने, इस चौकाने वाले खुलासे से सभी रह गया सन्न

Updated at : 01 Dec 2018 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
गायब हुई युवती अचानक पहुंची थाने, इस चौकाने वाले खुलासे से सभी रह गया सन्न

गोपालगंज : हुजूर! मैं पढ़ना चाहती हूं. माता-पिता शादी करना चाहते थे, इसलिए मेला घूमने के बहाने घर से भाग गयी. शादी टलने के बाद घर पहुंची युवती को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया. दरअसल,बिहार में गोपालगंजजिलेके मांझा थाना क्षेत्र की युवती के परिजनों ने 18 अक्तूबर को नाबालिग बच्ची […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हुजूर! मैं पढ़ना चाहती हूं. माता-पिता शादी करना चाहते थे, इसलिए मेला घूमने के बहाने घर से भाग गयी. शादी टलने के बाद घर पहुंची युवती को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया. दरअसल,बिहार में गोपालगंजजिलेके मांझा थाना क्षेत्र की युवती के परिजनों ने 18 अक्तूबर को नाबालिग बच्ची का अपहरण करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. इस बीच अचानक युवती अपने घर पहुंच गयी.

कोर्ट में युवती को लेकर पुलिस जब पहुंची तो चौकान्नेवाला खुलासा हुआ. युवती ने कहा कि शादी 23 नवंबर को होनेवाली थी. इसलिए घर छोड़ कर मेला घूमने के बहाने भाग गयी थी. शादी टलने के बाद फिर घर पहुंची हूं. युवती की बात सुनने के बाद परिजनों को हिदायत देते हुए कोर्ट ने उसे घर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन