पानी का डिस्चार्ज घटा, गंडक की उफनती लहरें हुईं शांत
गोपालगंज : नेपाल में बारिश थमने के बाद गंडक के जल स्तर में लगातार कमी जारी है. तीन दिनों में नदी के जल स्तर में 30 सेमी से अधिक की कमी आयी है. पानी घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिली है. वहीं, डिस्चार्ज में कमी आने के बाद गंडक की उफनती लहरें […]
गोपालगंज : नेपाल में बारिश थमने के बाद गंडक के जल स्तर में लगातार कमी जारी है. तीन दिनों में नदी के जल स्तर में 30 सेमी से अधिक की कमी आयी है. पानी घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिली है. वहीं, डिस्चार्ज में कमी आने के बाद गंडक की उफनती लहरें शांत होने लगी हैं. इधर, वाल्मीकि नगर बराज से लगातार तीसरे दिन भी पानी के डिस्चार्ज में कमी आयी. गुरुवार को बराज से एक लाख 21 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
आपके शहर में
एक तरफ नदी के जल स्तर में कमी आने और धारा के शांत होने से बाढ़ नियंत्रण विभाग भी राहत में है, लेकिन फाइटिंग वर्क अब भी जारी है. तटबंध किनारे अब भी अवरोधक बनाने के लिए बोल्डर, आयरन कैरेट, जियो बैग और परको पाइन डालकर काम कराया जा रहा है, ताकि बांध हर हाल में सुरक्षित रहे. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं की टीम अब भी विश्वंभरपुर में कैंप कर रही है. कैंप करने वालों में बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरीय अधीक्षण अभियंता अश्विनी कुमार और अशोक रंजन, कार्यपालक अभियंता नवल किशोर सिंह, कनीय अभियंता, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, ज्ञान प्रकाश शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए