गया जी : सिर और गला कैंसर की होगी मुफ्त जांच, 26 जुलाई को आइएमए में शिविर

सिर व गला कैंसर के खतरे को समझें. तंबाकू, गुटखा, शराब इसके मुख्य कारण हैं. लक्षणों को पहचानें और समय पर जांच कराएं. आइएमए 26 जुलाई को एक निःशुल्क जागरूकता और जांच शिविर का आयोजन कर रहा है.

जागरूकता व तत्काल इलाज की सुविधा अपनाने की बदौलत सिर व गला कैंसर को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. इसके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के प्रति लोगों को जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण काम है, ताकि इस गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके.

इसी उद्देश्य से आइएमए हॉल में 26 जुलाई को जागरूकता सह जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बातें आइएमए अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह व सचिव डॉ. विमलेंदु विमल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं.

आइएमए हॉल में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक लगेगा शिविर

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में यह सुविधा लोगों को पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी. आइएमए की ओर से विश्व सिर व गला कैंसर दिवस के मौके पर 26 जुलाई को शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा.

अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि यह आयोजन आइएमए मुख्यालय दिल्ली के आह्वान पर किया जा रहा है. शिविर का मुख्य उद्देश्य सिर एवं गला कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी की पहचान सुनिश्चित करना है.

तंबाकू और धूम्रपान से बढ़ता है खतरा, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और शराब के सेवन से सिर एवं गला कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है.

यदि मुंह में लंबे समय तक छाले रहना, आवाज में बदलाव होना, भोजन निगलने में कठिनाई, गर्दन में गांठ या लगातार गले में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए.

इस प्रेसवार्ता के मौके पर आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डीके सहाय और कोषाध्यक्ष ऋषिकेश सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >