गया जी : बांकेबाजार में आज खुलेगा नया मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Saraswati Vidya Niketan Model School Inauguration : गया जी जिले के बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार में आज सुबह 10 बजे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन एवं शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Saraswati Vidya Niketan Model School Inauguration : गया जी जिले के बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन और शुभारंभ समारोह आज सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर का साक्षी बनने की अपील की है.

आज सुबह 10 बजे होगा विद्यालय का शुभारंभ

जिले के बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन एवं शुभारंभ समारोह आज सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

विद्यालय परिवार ने लोगों से की शामिल होने की अपील

विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवप्रारंभ के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने तथा अपने आशीर्वाद और शुभकामनाओं से विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का उद्देश्य

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदु कुमारी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है.

Also Read : गया जी में आज : बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 25 मॉडल स्कूलों का होगा उद्घाटन, इन रास्तों पर जाम की संभावना


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sakshi Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >