गया कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्लम बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान, योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

गया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने एक विशेष शिविर में स्लम बस्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी जोर दिया.

Gaya College : गया कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग शिविर से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई.

वरिष्ठ स्वयंसेवक मुकेश कुमार ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया.

स्लम बस्ती में स्वच्छता जागरूकता रैली और अभियान

स्वयंसेवकों ने परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली के रूप में पुलिस लाइन स्थित स्लम बस्ती, वार्ड संख्या 34 पहुंचे. यहां स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया.

स्वयंसेवकों ने बस्ती के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया.

प्राचार्य और कार्यक्रम पदाधिकारी का संदेश

यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में संपन्न हुआ. कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य और स्वयंसेवक

मौके पर खुशबू, पूजा, रिया, ईसा, तनु, रेवी, सिमरन, रोली, आकृति, नंदनी, नुमा, सौरव, इस्तियाक, राहुल, हर्ष, प्रेम, ऋतिक, निधि, तनविप्रिया, शिवशक्ति पांडे, अभिनाश, कृष्णकांत, श्रुति, आशीष कौशिक, अंजलि, सलोनी व अन्य उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >