27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कई मामलों का आरोपित नक्सली गिरफ्तार

गया में रोशनगंज पुलिस ने सगडीहा गांव से नक्सली बसंत सिंह भोक्ता की हत्या के नामजद अभियुक्त नक्सली सुरेंद्र सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गया : बांकेबाजा में रोशनगंज पुलिस ने सगडीहा गांव से नक्सली बसंत सिंह भोक्ता की हत्या के नामजद अभियुक्त नक्सली सुरेंद्र सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शरण ने बताया कि कोबरा 205 बटालियन व रोशनगंज पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरेंद्र सिंह भोक्ता को थाना क्षेत्र के सगडीहा गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सुरेंद्र सिंह भोक्ता का संबंध नक्सलियों से रहा है. सुरेंद्र सिंह भोक्ता बिहार व झारखंड के कई थानों में हत्या, लूट व डकैती के मामलों में नामजद आरोपित है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें