गया जी में बारिश के बाद फल्गु-निरंजना नदी का बढ़ा जलस्तर, बोधगया के बतसपुर समेत कछार के गांवों में अलर्ट

Falgu Niranjana River Water Level : झारखंड में हुई बारिश के बाद गया जी की फल्गु और निरंजना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. बोधगया के बतसपुर समेत कछार पर बसे गांवों को अलर्ट किया गया है. किसानों को धान की रोपनी के बाद इस बारिश से राहत मिली है, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.

Falgu Niranjana River Water Level : बिहार के सीमावर्ती झारखंड क्षेत्र में मंगलवार को हुई ठीक-ठाक बारिश के बाद निरंजना के साथ-साथ फल्गु नदी में जलस्तर बढ़ गया है. नदी के दोनों किनारों पर पानी का प्रवाह बन चुका है और इसे लेकर जिला प्रशासन ने निरंजना व मुहाने नदी के कछार पर बसे गांवों व टोलों को अलर्ट किया है.

बतसपुर गांव और आसपास के इलाकों में एहतियात

उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों से मुहाने नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बोधगया के बतसपुर गांव व आसपास में घरों तक पानी का बहाव हो जा रहा है, इसे देखते हुए लोगों को सचेत किया गया है.

बारिश के बाद फल्गु नदी में बढ़ा जलस्तर

मौसम में बदलाव और धान की खेती को फायदा

सोमवार की शाम में भी गया जी में बारिश हुई थी. मंगलवार को रुक-रुक कर दिन भर रिमझिम बारिश होती रही. गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है. साथ ही ग्रामीण इलाके में भी किसान इस तरह की बारिश से खुश हैं.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

धान की रोपनी लगभग समाप्त हो गई है. अब धान के खेतों को पानी की जरूरत है. इधर फल्गु, निरंजना व मोहाने नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि रात तक जलस्तर और बढ़ेगा. ऐसे में जिला प्रशासन ने कछार पर रहने वाले लोगों के बीच अलर्ट जारी किया है.

रिमझिम बारिश से दुकानदारों और बाजारों में परेशानी

इधर रिमझिम बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी फुटपाथी दुकानदारों के साथ-साथ केदारनाथ मार्केट व केपी रोड स्थित सब्जी व फल मंडी के अलावा अन्य फुटपाथी दुकानदारों को हुई. रिमझिम बारिश की वजह से लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >