गया में बिजली विभाग का बड़ा अभियान, अब नुक्कड़ नाटक से समझाए जाएंगे स्मार्ट मीटर और सोलर के फायदे

शहर में विद्युत विभाग की ओर से सौर ऊर्जा और स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को बिजली बचत और आधुनिक तकनीक के फायदे बताए जाएंगे.

Gaya News: (गया से संजीव कुमार सिन्हा) शहर में विद्युत विभाग की ओर से सौर ऊर्जा और स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को बिजली बचत और आधुनिक तकनीक के फायदे बताए जाएंगे. विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर न सिर्फ बिजली खर्च कम किया जा सकेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी .

नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

विद्युत विभाग की टीम गया शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक आयोजित करेगी. इसके माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग, बिजली बचत और स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

सौर ऊर्जा से घटेगा बिजली खर्च

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार स्वच्छ और किफायती ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर विशेष जोर दे रही है. अधिकारियों के अनुसार सोलर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा.

स्मार्ट मीटर से मिलेगी रियल टाइम जानकारी

अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सही और रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी. इससे लोग अनावश्यक बिजली उपयोग पर नियंत्रण रख पाएंगे और बिलिंग प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी होगी.

लोगों की समस्याएं भी सुनेगी विभागीय टीम

अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम आम लोगों की समस्याएं भी सुनेगी . साथ ही स्मार्ट मीटर और सोलर योजना से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा. विद्युत विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ऊर्जा संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाने में सहयोग करें.

Also Read: विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह आरोपित गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >