Gaya Ji Dengue Cases : गया जी जिले में इस मौसम में तीन डेंगू मरीज सामने आए हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है कि सभी तीनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की रही है. एक दिल्ली से लौटा, तो दूसरा सूरत व तीसरा कोलकाता की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ यहां डेंगू रोग से पीड़ित होकर पहुंचा है.
प्रभावित मरीजों के क्षेत्र और उनका इलाज
जिला वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने बताया कि यहां अब प्रभावित डेंगू मरीज बाहर से पीड़ित होकर यहां पहुंचे हैं. इनमें वजीरगंज के कुर्किहार, खिजरसराय के सुरैया व बोधगया के चौड़हर गांव के रहने वाले मरीज शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि दो मरीजों का इलाज बाहर में व एक का इलाज मगध मेडिकल स्थित डेंगू के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में किया गया है. सभी मरीजों की हालत बेहतर हो गई है.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियाती उपाय और फॉगिंग
डॉ. हक ने कहा कि डेंगू रोग से लोगों को बचाने के लिए हर तरह के उपाय विभाग की ओर से किए जा रहे हैं. पीएचसी, अनुमंडल व जिला अस्पताल के साथ मगध मेडिकल में इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.
दवा का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य
दवा के छिड़काव के साथ हर जगह फॉगिंग कराई जा रही है. लोगों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
