दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हावड़ा राजधानी

Published at :06 May 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हावड़ा राजधानी

गया से ट्रेन खुलने पर चालक को हुई आशंका डेहरी में ट्रेन रोक कर गया के अधिकारियों को दी गयी जानकारी बदला गया थर्ड एसी का खराब हो चुका कोच रोहित कुमार सिंह गया : हावड़ा से नयी दिल्ली जाने वाली हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) गुरुवार की रात डेहरी-ऑन-सोन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से […]

विज्ञापन
गया से ट्रेन खुलने पर चालक को हुई आशंका
डेहरी में ट्रेन रोक कर गया के अधिकारियों को दी गयी जानकारी
बदला गया थर्ड एसी का खराब हो चुका कोच
रोहित कुमार सिंह
गया : हावड़ा से नयी दिल्ली जाने वाली हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) गुरुवार की रात डेहरी-ऑन-सोन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. गुरुवार की रात हावड़ा से चल कर नयी दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10:40 पर गया जंकशन से खुली. रास्ते में ड्राइवर को ट्रेन में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई.
हालांकि, ड्राइवर को पहली नजर में समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है. इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को डेहरी स्टेशन के पास रोक दिया. ट्रेन में गड़बड़ी की सूचना गया जंकशन के रेल अधिकारियों को दी गयी. खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गयी.
सूचना मिलने के बाद गया से एरिया मैनेजर सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी डेहरी स्टेशन पहुंचे. छानबीन के बाद पता चला कि उक्त ट्रेन के थ्री एसी कोच में दरार पड़ गयी है. इसके बाद गया से एक इंजन के सहारे एक स्पेशल थ्री एसी कोच डिहरी भेजा गया. खराब हो चुके कोच को बदला गया. पांच घंटे 45 मिनट के बाद ट्रेन डेहरी स्टेशन से खुली. इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेलवे के एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने पूरे मामले की पुष्टि की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन