बेलागंज में 200 क्विंटल चावल के साथ मिलर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2016 9:24 AM
बेलागंज. जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके यादव व बीडीओ अनुपम कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में चल रहे एक राइस मिल में छापेमारी कर करीब 200 क्विंटल चावल बरामद किया. चावल को जब्त कर मिल चलानेवाले को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बेलागंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी […]
बेलागंज. जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके यादव व बीडीओ अनुपम कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में चल रहे एक राइस मिल में छापेमारी कर करीब 200 क्विंटल चावल बरामद किया. चावल को जब्त कर मिल चलानेवाले को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बेलागंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेलागंज में चल रहे जय हनुमान राइस मिल में एक ट्रक एफसीआइ का चावल अवैध रूप से उतारा जा रहा है. इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके यादव के साथ संयुक्त रूप से वहां छापेमारी की गयी. इस दौरान करीब 200 क्विंटल चावल पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि मिल को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










