अमेरिका व लाओस से आये 70 श्रद्धालु
अमेरिका व लाओस से आये 70 श्रद्धालुलाओस मठ में अमेरिका के श्रद्धालुओं ने किया चीवरदान : फ्लैग कार्तिक पूर्णिमा को समाप्त हुआ भिक्षुओं को चीवरदान करने का समयफोटो- बोधगया 01,02- लाओस बौद्ध मठ में चीवरदान समारोह में शामिल बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु.संवाददाता, बोधगयावर्षावास के समापन पर बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा बौद्ध भिक्षुओं को चीवर व संघदान […]
अमेरिका व लाओस से आये 70 श्रद्धालुलाओस मठ में अमेरिका के श्रद्धालुओं ने किया चीवरदान : फ्लैग कार्तिक पूर्णिमा को समाप्त हुआ भिक्षुओं को चीवरदान करने का समयफोटो- बोधगया 01,02- लाओस बौद्ध मठ में चीवरदान समारोह में शामिल बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु.संवाददाता, बोधगयावर्षावास के समापन पर बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा बौद्ध भिक्षुओं को चीवर व संघदान करने का सिलसिला बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त हो गया. अब अगले वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा भिक्षुओं को चीवरदान व संघदान का सिलसिला शुरू होगा. इसी कड़ी में बुधवार को बोधगया स्थित लाओस पीडीआर बौद्ध मठ में अमेरिका व लाओस के बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा बोधगया स्थित विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षुओं को चीवरदान किया गया. लाओस बौद्ध मठ के प्रभारी डॉ चान दा फोन के नेतृत्व में चीवरदान व संघदान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में बौद्ध मठ के सचिव एसके सिंह, बीटीएमसी के सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह व अन्य शामिल हुए. बौद्ध मठ के कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि समारोह में अमेरिका के 20 व लाओस पीडीआर से 50 उपासक शामिल हुए. इसमें 80 भिक्षुओं को चीवरदान किया गया. यह लाओस बौद्ध मठ की स्थापना के बाद दूसरी मर्तबा आयोजित समारोह था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










