प्रतिनिधि, बांकेबाजार. गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के भलुहार गांव में बुधवार को 17 वर्षीय नाबालिग युवती की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद बांकेबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया.
मोनेयां गांव की रहनेवाली थी युवती
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतका थाना क्षेत्र के मोनेयां गांव निवासी मिथिलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री थी. मिथिलेश प्रसाद भलुहार गांव में किराये के मकान में किराना दुकान चलाते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. इसी दौरान उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष के अनुसार युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
