ठेका तो है, पर वसूली नहीं

Published at :24 Sep 2014 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका तो है, पर वसूली नहीं

गया : नगर निगम ने जिला स्कूल के पूर्वी गेट के सामनेवाले स्थान को ऑटो स्टैंड घोषित कर रखा है. हर साल इस ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती भी होती है, लेकिन निगम यहां पर ऑटो खड़ा करने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करा सका है. नतीजतन ठेकेदार की परेशानी बढ़ गयी है. ठेकेदार को लागत वसूलने […]

विज्ञापन

गया : नगर निगम ने जिला स्कूल के पूर्वी गेट के सामनेवाले स्थान को ऑटो स्टैंड घोषित कर रखा है. हर साल इस ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती भी होती है, लेकिन निगम यहां पर ऑटो खड़ा करने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करा सका है. नतीजतन ठेकेदार की परेशानी बढ़ गयी है.

ठेकेदार को लागत वसूलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

ठेकेदार अनिल सिंह ने नगर आयुक्त के नाम जारी ज्ञापन में अपनी परेशानी बतायी है. उन्होंने बताया कि नगर निगम से वर्ष 2014-15 के लिए उक्त ऑटो स्टैंड का ठेका उन्हें मिला है. इसके लिए उन्होंने निगम में चार लाख 92 हजार रुपये जमा कराये थे, लेकिन पूर्वी गेट पर एक भी ऑटो नहीं लगता है. सभी ऑटो जिला स्कूल के पश्चिमी गेट पर लगाये जाते हैं. श्री सिंह के अनुसार इन सब के पीछे कुछ माफिया किस्म के लोगों की संलिप्तता है. वे लोग सभी ऑटो को पश्चिमी गेट पर लगवा कर वसूली करते हैं. इनकी वजह से लागत वसूलना भी मुश्किल हो रहा है.

* आम लोग भी परेशान

पश्चिमी गेट पर ऑटो लगाये जाने से आम लोगों को भी काफी परेशानी होती है. यह रोड अक्सर जाम होता है. समाहरणालय से लेकर राजेंद्र आश्रम तक ऑटो कतार में लगे होते हैं. कई बार तो सवारियों को बिठाने के लिए ऑटोचालकों द्वारा जहां-तहां गाडि़यां खड़ी कर दी जाती हैं. इस दौरान राहगीरों के साथ बहस भी हो जाती है. गौरतलब है कि इसी रोड में जिला स्कूल व एक अन्य सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार भी इसी ओर है. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन