लोगों को उम्मीद, सुंदर व स्वच्छ होगा शेरघाटी नगर

शेरघाटी : शहर में विकास की रफ्तार कितनी और कैसी है. यह बात वहां के जनप्रतिनिधियों पर निर्भर करती है. आने-वाले पांच वर्षों में नागरिक सुविधाओं के अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था कैसी होगी. नगर निकाय के चुने गये प्रतिनिधियों व आमलोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे. कुछ ऐसे ही सवालों का सामना करते हुए […]
शेरघाटी : शहर में विकास की रफ्तार कितनी और कैसी है. यह बात वहां के जनप्रतिनिधियों पर निर्भर करती है. आने-वाले पांच वर्षों में नागरिक सुविधाओं के अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था कैसी होगी. नगर निकाय के चुने गये प्रतिनिधियों व आमलोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे. कुछ ऐसे ही सवालों का सामना करते हुए रविवार को शहर के राम मंदिर के पास ‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपनी बातें रखीं.
इस दौरान मौजूद लोगों ने विकास से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया. स्थानीय राजीव गोयल ने वार्ड में नियमित साफ-सफाई कराने की बात कही. रवि अग्रवाल ने शहर के अलग-अलग जगहों पर रोशनी के लिए लगायी गयी लाइटों की मरम्मत कराये जाने का मुद्दा उठाया. शहर के मुख्य मार्ग में पेयजल की आपूर्ति के लिए नल की सुविधा की मांग की. रंजीत कुमार ने वार्ड में नियमित रूप से कूड़े का उठाव व साफ-सफाई कराये जाने की सलाह दी.
व्यवसायी राजू अग्रवाल ने बरसात में नालियों की उड़ाही पर विशेष ध्यान दिलाया, ताकि सड़कों पर नाली के गंदे पानी का जमाव न हो सके. रामबलि प्रसाद ने शहर के प्रमुख स्थानों पर डंप किये जाने वाले कचरों के नियमित उठाव का सुझाव दिया. अजय सिंह ने उर्दू मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी के पास गंदगी के ढेर को प्रतिदिन उठाये जाने की मांग की. चंदन कुमार ने नयी बाजार स्थित बस पड़ाव को बेहतर सुविधाओं के साथ यात्री शेड को ठीक कराये जाने की बात रखी. संजय कुमार ने नो इंट्री को सख्ती से लागू करने को कहा. विक्रम कुमार ने शहर में कई वर्षों से आधे-अधूरे टॉउन हाल का निर्माण कराने के अलावा मुख्य मार्ग में बनी नालियों को ठीक कराने की मांग रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










