चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में कटकर दिव्यांग युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 11:18 PM

विज्ञापन

सकरी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत शनिवार को हो गयी.

विज्ञापन

मनीगाछी. सकरी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत शनिवार को हो गई. मृतक की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया निवासी मो. सनी (17 ) के रूप में हुई. घटना सकरी रेलवे जंक्शन प्लेटफार्म के पूरब दहौड़ा रेलवे गुमटी के बीच मछहट्टा के निकट की है. बताया जाता है कि युवक जयनगर जाने वाली 03185 डाउन ट्रेन में सवार था. पांव से वह दिव्यांग था. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में वह रेलवे लाइन में बगल में लगे प्लेटनुमा पीलर से टकरा कर ट्रेन के नीचे चला गया. घटना की जानकारी पर सकरी रेलवे जंक्शन पहुंचे उसके परिजनों को पंचनामा के आधार पर लाश सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी जीआरपी केके राय ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन