दरभंगा: सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नगर निगम के धावा दल ने शनिवार को अभियान चलाया. धावा दल प्रभारी अनिल झा के नेतृत्व में सुभाष चौक से गामी डिपार्टमेंट स्टोर तक सड़क के दोनों ओर लगी फल-सब्जी की दुकानों को हटाया गया.
धावा दल प्रभारी अनिल झा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गयी है. इस दौरान दुकानदारों से निर्धारित आवंटित स्थल पर ही दुकान लगाने और सड़क को खाली रखने की अपील की गयी.
टावर चौक पर माइकिंग कर दी गयी चेतावनी
नगर निगम की टीम ने दरभंगा टावर चौक पर टावर के चारों ओर माइकिंग कर दुकानदारों को स्थान खाली करने का निर्देश दिया. वहीं, आयकर चौक से आकाशवाणी रोड तक भी माइकिंग कर सड़क पर रखे सामान को हटाने के लिए कहा गया.
नगर निगम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद यदि सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा.
अभियान में निगम के पुलिस बल के सदस्य रहे मौजूद
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रामदास बिहार, मो. बिलाल, रमाराम, राज कुमार सहित नगर निगम के पुलिस बल के सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Airtel Tower के कमरे में चल रहा था स्मैक का धंधा! 1.68 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार
