दरभंगा: एलिवेटेड रोड की जद में आ रहा व्यवहार न्यायालय का हिस्सा, जिला जज और DM ने मौके पर देखा एलाइनमेंट

दरभंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण व्यवहार न्यायालय परिसर का कुछ हिस्सा इसकी जद में आ रहा है. इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया.

दरभंगा: प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के एलाइनमेंट में व्यवहार न्यायालय परिसर का कुछ हिस्सा आने के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर का स्थल निरीक्षण किया.

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित मार्ग के एलाइनमेंट, संभावित प्रभावित क्षेत्र और परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी ली.

प्रस्तावित मार्ग और प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं ने प्रस्तावित मार्ग, स्थल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संरचनाओं और परियोजना के लिए आवश्यक बिंदुओं से जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डीएम को अवगत कराया.

अधिकारियों ने स्थल पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से न्यायालय परिसर पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की भी समीक्षा की. साथ ही परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर जानकारी ली गयी.

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी और अभियंता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

NH-27 पर बाइक हादसा, ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन; उमेश यादव गंभीर घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >