Darbhanga Dmch News: खून की उल्टी करता रहा बुजुर्ग, एक्स-रे के लिए घंटों भटकती रही पत्नी, व्यवस्था पर उठे सवाल

Darbhanga Dmch News: डीएमसीएच में खून की उल्टी कर रहे बुजुर्ग मरीज को समय पर एक्सरे नहीं मिल सका. पुरानी मशीन खराब होने से मरीज की पत्नी घंटों जांच के लिए भटकती रही. परिजनों ने इमरजेंसी जांच व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई. जानिए खबर विस्तार से...

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga Dmch News: उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में इमरजेंसी मरीज को समय पर एक्सरे जांच नहीं मिलने का मामला सामने आया है. खून की उल्टी कर रहे एक बुजुर्ग मरीज को डॉक्टर ने तत्काल एक्सरे कराने की सलाह दी, लेकिन जांच की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसकी पत्नी घंटों अस्पताल परिसर में भटकती रही.

यह भी पढ़े: दरभंगा में बेसिक फूड लैब को मंजूरी, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

एक्सरे के लिए लंबी कतार में फंसे परिजन

अस्पताल के एक्स-रे कक्ष के बाहर लगी लंबी कतार , सांकेतिक तस्वीर

परिजनों के अनुसार सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में एक्सरे जांच के लिए उन्हें 288 नंबर दिया गया. दोपहर में जानकारी लेने पर बताया गया कि अभी 160 मरीजों की जांच के बाद ही उनका नंबर आएगा. गंभीर हालत में मरीज को इतनी लंबी प्रतीक्षा करना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया.

इमरजेंसी मरीज के लिए नहीं मिली अलग व्यवस्था

मरीज की पत्नी का कहना है कि डॉक्टर ने तत्काल एक्सरे कराने को कहा था, लेकिन इमरजेंसी मरीजों के लिए अलग जांच व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें सामान्य कतार में ही इंतजार करना पड़ा. इस दौरान बुजुर्ग मरीज लगातार खून की उल्टी करता रहा और परिजन जांच कराने की गुहार लगाते रहे.

खराब मशीन से बढ़ा जांच का दबाव

सांकेतिक तस्वीर, ai generated image

जानकारी के मुताबिक पुराने ओपीडी परिसर में लगी एक्सरे मशीन खराब होने के कारण सभी मरीजों का दबाव सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की मशीन पर आ गया है. इसका सबसे अधिक असर गंभीर और इमरजेंसी मरीजों पर पड़ रहा है.

त्वरित जांच व्यवस्था की उठी मांग

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि इमरजेंसी मरीजों के लिए एक्सरे सहित अन्य जरूरी जांच की अलग और त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उनका कहना है कि जांच में देरी कई बार मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है. डीएमसीएच जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

यह भी पढ़ें: दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी, पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >