बाइक सवार ने कार में मारी ठोकर, मौत

Published at :21 Feb 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार ने कार  में मारी ठोकर, मौत

सदर : दोनार-सोनकी पथ के धोईघाट में सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गयी. इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये. इसमें सोनकी ओपी के वासुदेवपुर निवासी हरि यादव के पुत्र विकास कुमार की डीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. वहीं घायल लालबाबू […]

विज्ञापन

सदर : दोनार-सोनकी पथ के धोईघाट में सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गयी. इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये. इसमें सोनकी ओपी के वासुदेवपुर निवासी हरि यादव के पुत्र विकास कुमार की डीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. वहीं घायल लालबाबू यादव एवं दिलीप यादव को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

लालबाबू उसी गांव के दुखी यादव एवं दिलीप यादव रामप्रकाश यादव का पुत्र बताया गया है. तीनों एक बाइक पर सवार होकर दिलीप कुमार की बघला में रहनेवाली बहन के यहां से घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में धोईघाट गांव के निकट आगे जा रही कार में बाइक ने टक्कर मार दी. सूचना सदर थाना को दी गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल युवकों को डीएमसीएच में भर्ती करायी. इलाज के दौरान विकास कुमार की मौत हो गयी.

मृतक के भाई रंजीत यादव के बयान पर बेंता ओपी में बयान दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन