बेहोशी की हालत में मिला युवक

Published at :03 Jan 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिला युवक

बेहोशी की हालत में मिला युवक दरभंगा. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गुमटी के निकट से बेहोशी की अवस्था में एक 18 वर्षीय युवक को बरामद किया गया. पुलिस ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया. वह कटहलबाड़ी दुर्गा मंदिर के निकट रहनेवाले कौशल कुमार के पुत्र आनंद कुमार बताया जाता है. परिजनों की मानें तो […]

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिला युवक दरभंगा. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गुमटी के निकट से बेहोशी की अवस्था में एक 18 वर्षीय युवक को बरामद किया गया. पुलिस ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया. वह कटहलबाड़ी दुर्गा मंदिर के निकट रहनेवाले कौशल कुमार के पुत्र आनंद कुमार बताया जाता है. परिजनों की मानें तो यह मानसिक रूप से कमजोर है. इसका इलाज भी चल रहा है. पिता की मानें तो यह 2 जनवरी की शाम से ही गायब था. खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नहीं चला. इसी दौरान बरौनी आरपीएफ से फोन आया कि आनंद यहां पहुंच गया है. इसे ट्रेन से वापस भेज रहे हैं. सबेरे उस ट्रेन में खोजने पर भी वह नहीं मिला. खोजबीन के दौरान ही गुमटी के पास बेहोश मिला. इधर युवक का कहना है कि मोबाइल खो जाने के काण उसने चूहा मारने वाला दवा खा लिया था. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन