शहरी पीएचसी के ओपीडी के समय में बदलाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 1:21 AM
दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग ने जिला के छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समय में बदलाव किया है. अब छुट्टी के दिन रविवार को भी पीएचसी खुला रहेगा, जबकि सोमवार को स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहेगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ संजय कुमार ने आदेश निर्गत किया है. इसके तहत ओपीडी सुबह 11 […]
दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग ने जिला के छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समय में बदलाव किया है. अब छुट्टी के दिन रविवार को भी पीएचसी खुला रहेगा, जबकि सोमवार को स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहेगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ संजय कुमार ने आदेश निर्गत किया है.
इसके तहत ओपीडी सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक संचालित किया जायेगा. पहले ओपीडी का समय दोपहर 12 से लेकर रात आठ बजे तक था. विदित हो कि जिला में छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है. इसमें राज परिसर, चुनाभट्टी, उर्दू बाजार, खाजासराय, अलीनगर व बिरौल यूपीएचसी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










