बेपटरी हुई एमटी कोच की बोगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 1:04 AM
दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर संरक्षा एवं सुरक्षा की लचर व्यवस्था आम हो रही है. तीन दिनों के भीतर दो बोगियों में आग लगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और हादसा हो गया. बीती रात शंटिंग के दौरान एक ट्रेन की बोगी डिरेल हो गयी. हादसा रात करीब 12 बजे […]
दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर संरक्षा एवं सुरक्षा की लचर व्यवस्था आम हो रही है. तीन दिनों के भीतर दो बोगियों में आग लगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और हादसा हो गया. बीती रात शंटिंग के दौरान एक ट्रेन की बोगी डिरेल हो गयी. हादसा रात करीब 12 बजे हुआ. सूचना पर समस्तीपुर से पहुंची एआरटी वैन के सहारे बोगी के पहियों को वापस पटरी पर लाया जा सका. सिक लाइन पर दुर्घटना होने की वजह से परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन लचर सुरक्षा व्यवस्था की पोल जरूर खुल गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










