िफ्रज में करंट आने से इंजीिनयरिंग छात्र की मौत

Published at :16 Jul 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
िफ्रज में करंट आने से इंजीिनयरिंग छात्र की मौत

सिंहवाड़ा (दरभंगा) : लुधियाना स्थित शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र व कटका गांव निवासी प्रताप नारायण ठाकुर उर्फ सुनील ठाकुर के पुत्र सौरभ ठाकुर उर्फ ध्रुव ठाकुर (24) की मौत शनिवार को करेंट लगने से हो गयी. सौरभ अपनी दवा दुकान में रखे फ्रिज से दवा निकाल रहा था. इसी […]

विज्ञापन

सिंहवाड़ा (दरभंगा) : लुधियाना स्थित शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र व कटका गांव निवासी प्रताप नारायण ठाकुर उर्फ सुनील ठाकुर के पुत्र सौरभ ठाकुर उर्फ ध्रुव ठाकुर (24) की मौत शनिवार को करेंट लगने से हो गयी. सौरभ अपनी दवा दुकान में रखे फ्रिज से दवा निकाल रहा था. इसी दौरान वह करेंट का शिकार हो गया.

परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले गये. गंभीर स्थिति देखते हुए उसे दरभंगा ले जाने को कहा गया. दरभंगा में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वह 15 दिन पहले ही चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देकर घर आया था. 24 जुलाई को लुधियाना जाने के लिए उसका रेलवे टिकट बना था. तीन भाइयों में सबसे बड़ा सौरभ पढ़ने में काफी मेधावी था. गांव के लोगों का वह प्रिय था. सबसे बड़े बेटे को इंजीनियर बनाने का प्रताप नारायण ठाकुर का सपना एक झटके में चूर हो गया. प्रताप नारायण ठाकुर दवा की छोटी दुकान चला कर घर के खर्च के साथ बेटे को लुधियाना में पढ़ा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन