शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था वृद्ध

Published at :03 Jun 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था वृद्ध

जैंतगढ़ : राइसुवां थानांतर्गत पदमपुर ढाबा के पास गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव के साथ चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग छह घंटे तक जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार रसानन नायक शौच के लिए सड़क पार कर […]

विज्ञापन
जैंतगढ़ : राइसुवां थानांतर्गत पदमपुर ढाबा के पास गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव के साथ चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग छह घंटे तक जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार रसानन नायक शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी समय अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी.
घटना के बाद सड़क जाम करने वालों में पदमपुर के सरपंच भी शामिल थे. ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता मरम्मत कार्य होने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटना होती है. इससे बचने के लिए काफी दिनों से एक बाईपास की मांग की जा रही है. प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने व बाईपास रास्ता बनाने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन