नोट एक्सचेंज कराने के लिए गये युवक की बाइक चोरी

नरकटियागंज : नोट एक्सचेंज कराने गये युवक की बाइक चोरी हो गयी है. मामला पंजाब नेशनल बैंक के पास की है. इस संबंध में हरसरी पुरैनिया गांव निवासी हरेंद्रराम ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बताया है कि वह नोट एक्सचेंज कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के बाहर […]
नरकटियागंज : नोट एक्सचेंज कराने गये युवक की बाइक चोरी हो गयी है. मामला पंजाब नेशनल बैंक के पास की है. इस संबंध में हरसरी पुरैनिया गांव निवासी हरेंद्रराम ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है,
जिसमें बताया है कि वह नोट एक्सचेंज कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के बाहर हीरो ग्लैमर बाइक खड़ी करके नोट एक्सचेंज कराने के लिए गया. जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक गायब थी. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




