जगजीवन छात्रावास के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च

Published at :25 Jan 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
जगजीवन छात्रावास के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च

बेतिया : हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या से आहत जगजीवन छात्रावास के छात्रों ने रविवार को विरोध मार्च निकाला.छात्रों ने आरोप लगाया कि संविधान में दलितों को मिला अधिकार आज इस देश मेंे नाम मात्र का रह गया है. राज नेता दलितों को बस वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर […]

विज्ञापन

बेतिया : हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या से आहत जगजीवन छात्रावास के छात्रों ने रविवार को विरोध मार्च निकाला.छात्रों ने आरोप लगाया कि संविधान में दलितों को मिला अधिकार आज इस देश मेंे नाम मात्र का रह गया है. राज नेता दलितों को बस वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं़

उन्होंने केंद्र सरकार को दलित विरोधी बताते हुए छात्र के आत्महत्या के मामले मे दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की. विरोध मार्च मे परमा कुमार, प्रितम कुमार, अनूप, मंतोष, बंटी, रोमल, दिवाकर, संतोष राम, शेषनाथ, लालबाबू, भरत आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन