सड़क से ईंट उखाड़ कर बना दिया कैदी वार्ड

बेतिया : क तरफ एमजेके अस्पताल में कैदी वार्ड की मजबूती के नाम पर मरम्मती का काम कराया जा रहा है,तो दूसरी तरफ मरम्मती के नाम पर सर्जिकल वार्ड की ओर जाने वाली सड़क की ईट निकाल कर गढ्ढा बना दिया गया है. सड़क से निकले गये ईट का प्रयोग कैदी वार्ड की जर्जर हुई […]
बेतिया : क तरफ एमजेके अस्पताल में कैदी वार्ड की मजबूती के नाम पर मरम्मती का काम कराया जा रहा है,तो दूसरी तरफ मरम्मती के नाम पर सर्जिकल वार्ड की ओर जाने वाली सड़क की ईट निकाल कर गढ्ढा बना दिया गया है. सड़क से निकले गये ईट का प्रयोग कैदी वार्ड की जर्जर हुई खिड़की के मरम्मती का काम किया जा रहा है.
इस काम को अस्पताल प्रशासन की ओर से ही कराया जा रहा है. जबकि इस सड़क को बने एक साल से भी ज्यादा समय नहीं गुजरा है. कैदी वार्ड की मजबूती जरूरी है, पर सड़क उखाड़ कर उसका ईट का प्रयोग करना कहां तक उचित है? यह अस्पताल प्रशासन के कार्य शैली पर हीं सवाल खड़ा कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




