ओवरब्रिज से ही संभव है छावनी समस्या का हल : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर के छावनी मे जाम की समस्या का एक मात्र निदान ओवरब्रिज है न कि अंडरब्रिज है. पश्चिम चंपारण के सांसद अंडरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे है. बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही. कहा कि हमारा जिला […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के छावनी मे जाम की समस्या का एक मात्र निदान ओवरब्रिज है न कि अंडरब्रिज है. पश्चिम चंपारण के सांसद अंडरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे है. बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही.
कहा कि हमारा जिला तराई क्षेत्र मे आता है. यहां भूमिगत जल स्तर काफी उपर है. ऐसे मे अंडरब्रिज का निर्माण यहां कभी भी सफल नहीं हो सकता. विधायक ने कहा कि अंडरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव का सांसद का बयान जनता को गुमराह करने वाला है. हकिकत यह है कि सांसद अपने निजी हितों के लिए ओवरब्रिज निर्माण के पक्षधर नहीं है और एनओसी के नाम पर राज्य सरकार पर लगाया जा रहा उनका आरोप भी बेबुनियाद है.
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि विधान सभा मे उनका पहला सवाल छावनी मे ओभरब्रिज निर्माण को लेकर ही था. जिसपर राज्य सरकार ने भी सहमति जतायी है. विधायक ने कहा कि यदि सांसद जनहित के लिए रेलवे से ओभरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव लाये तो राज्य सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी. विधायक ने अंडरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव का खुलकर विरोध करने की भी बात कही.
मौके पर अधिवक्ता राजू कुमार, वार्ड पार्षद अभिषेक पांडेय, राजेश्वर बैठा, फैयाज हुसैन, झुन्नु सिंह, दिलावर तिवारी, रंभु राम, पवन सिंह, अरूण सिंह आदि रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




