नप भी नहीं करा सका नाले की उहाड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : इस बरसात शहर को डूबोने की सारी तैयारी पूरी है. बरसात से पहले जहां नालों की सफाई कराने में नगर परिषद (नप) विफल है. वहीं नगरवासियों ने प्लास्टिक व कचरा फेंक नाले को जाम कर दिया है. इतना ही नहीं कई जगह नालों का अतिक्रमण भी कर लिया है. नाला साफ करने की […]
विज्ञापन
बेतिया : इस बरसात शहर को डूबोने की सारी तैयारी पूरी है. बरसात से पहले जहां नालों की सफाई कराने में नगर परिषद (नप) विफल है. वहीं नगरवासियों ने प्लास्टिक व कचरा फेंक नाले को जाम कर दिया है. इतना ही नहीं कई जगह नालों का अतिक्रमण भी कर लिया है. नाला साफ करने की कोशिश भी की जाये तो तो अतिक्रमण के कारण वहां तक सफाई कर्मी नहीं पहुंच पायेंगे. इस कारण कई जगहों पर मुख्य नाला बंद पड़ा हुआ है. ऐसे में इस बरसात अपने शहर की स्थिति क्या होगी आप खुद ही समझ सकते हैं.
अतिक्रमण ने मिटा दिया नालों का फ्लैक
शहर से जल निकासी के लिए नप प्रशासन ने वर्षो पहले ही एक मुख्य नाला का निर्माण कराया था. जो पूरे शहर के पानी को शहर से बाहर निकालने का काम करता था.
इसकी सफाई के लिए नप ने नाला के दोनों तरफ करीब 7 से 8 फिट चौड़ा जगह भी फ्लैंक के लिए छोड़ा था. जो आज पूरी तरह समाप्त है.
चुनौती भरा काम है नाले की सफाई
नाला सफाई तो एक चुनौती भरा कार्य है. फिर भी इसकी सफाई के लिए योजना तैयार की गयी थी. जिस पर आचार संहिता का ग्रहण लग गया. अगर नालों का अतिक्रमण नहीं हुआ रहता तो नप के संसाधन से ही नालों की सफाई हो जाती.
जनक साह, नप सभापति, बेतिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










