अफसरों की मिलीभगत से झील की जमीन का कर लिया बंटवारा

बेतिया : सदर अंचल के पिपरा पकड़ी मौजा में 91 एकड़ गैरमजरूआ सरकारी जमीन दशकों से मची लूट भंडाफोड़ हुआ है. खतियान में झील के रूप में दर्ज खाता 102 खेसरा 3577 रकबा 61 बिगहा 2 कट्ठा 18 धुर (करीब 91 एकड़) वाले के इस प्लॉट में से 30 एकड़ का हस्तांतरण 1986 में ही […]
बेतिया : सदर अंचल के पिपरा पकड़ी मौजा में 91 एकड़ गैरमजरूआ सरकारी जमीन दशकों से मची लूट भंडाफोड़ हुआ है. खतियान में झील के रूप में दर्ज खाता 102 खेसरा 3577 रकबा 61 बिगहा 2 कट्ठा 18 धुर (करीब 91 एकड़) वाले के इस प्लॉट में से 30 एकड़ का हस्तांतरण 1986 में ही मतस्यपालन पालन विभाग को कर दिया गया, लेकिन करीब 33 साल गुजर जाने के बाद भी इतनी बड़ी सरकारी सम्पदा को देखने या खोजने की फुर्सत किसी पदाधिकारी को नहीं हुई.
जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे द्वारा जिले के सभी जलस्रोतों की खोज खबर लेने के निर्देश के बाद दशकों से भू-माफियाओं के गिरफ्त में रहे करोड़ों मूल्य की इस सरकारी सम्पदा का भंडाफोड़ हुआ है. जिला मतस्यपालन पदाधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने सम्बंधित जलकर की पड़ताल करते हुए इसमें बड़ी कार्रवाई व जांच की रिपोर्ट सौंपी है. डीएम के निर्देश पर कल 31 अगस्त से उक्त जमीन की पैमाइश शुरू की जा रही है. इसके बाद वें अपनी पूरी रिपोर्ट सौपेंगे. इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




