समस्तीपुर में स्कूल वाहन से कुचल कर छात्र की मौत स्कूल में लगायी आग

उजियारपुर : प्रखंड के गांवपुर योगी चौक के पास सोमवार सुबह स्कूल के वाहन से कुचल कर उसी स्कूल के छात्र अनिवेश कुमार की मौत हो गयी. मृतक पतैली कोरबद्घा के लक्ष्मण सिंह का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने स्कूल में जम कर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने […]
उजियारपुर : प्रखंड के गांवपुर योगी चौक के पास सोमवार सुबह स्कूल के वाहन से कुचल कर उसी स्कूल के छात्र अनिवेश कुमार की मौत हो गयी. मृतक पतैली कोरबद्घा के लक्ष्मण सिंह का पुत्र बताया गया है.
घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने स्कूल में जम कर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को क्लास रूम से निकाल कर स्कूल के बेंच-डेस्क में आग लगा दी. इसके अलावा लोगों ने स्कूल परिसर में लगे दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अलावा एक अन्य वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. कुछ लोगों ने समस्तीपुर-दलसिंहसराय पथ को जाम भी कर दिया. इस बीच घटना की सूचना पर समस्तीपुर व दलसिंहसराय से पहुंची दमकल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




