आरोप की जांच को ले डीएम ने गठित की टीम

Updated at : 09 May 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
आरोप की जांच को ले डीएम ने गठित की टीम

मोतिहारी : डीपीओ स्थापना के लिपिक प्रमोद पांडेय पर लगाये गये आरोपों की जांच को लेकर डीएम अनुपम कुमार के द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है. जांच टीम में मो अरशद अली, अपर समाहर्ता व दुर्गेश कुमार, डीआरडीए है. डीएम ने जांच टीम को एक सप्ताह के अंदर सभी बिंदुओं की जांच कर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : डीपीओ स्थापना के लिपिक प्रमोद पांडेय पर लगाये गये आरोपों की जांच को लेकर डीएम अनुपम कुमार के द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है. जांच टीम में मो अरशद अली, अपर समाहर्ता व दुर्गेश कुमार, डीआरडीए है. डीएम ने जांच टीम को एक सप्ताह के अंदर सभी बिंदुओं की जांच कर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है.

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि प्रमोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्थापना प्रशाखा में कार्यरत लिपिक प्रमोद पांडेय के विरुद्ध मनमाने ढंग से शिक्षकों का भयादोहन करने, शिक्षकों के स्थानांतरण में मोटी रकम का उगाही करने तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन